What is Gratuity in Hindi 2021
नमस्कार दोस्तों | आज के इस ब्लॉग में हम ग्रेच्युटी के बारे में बात करेगे | आज के इस ब्लॉग में हम
Gratuity क्या है?
ग्रेच्युटी कब मिलती है?
कौन कौन सी कंपनी ग्रेच्युटी देनी जरूरी है?
Gratuity Formula ( Gratuity Calculator )
Gratuity examples
इन सब के बारे हम आज बात करेगे | अक्सर प्राइवेट कंपनी में काम करने वालो को ग्रेच्युटी के बारे में ज्यादा नही पता | तो आज इस ब्लॉग को पढने कके बाद आप को ग्रेच्युटी के बारे में सब समझ आ जाएगी |
Gratuity क्या है ( What is Gratuity )
एक ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारयो को सैलरी ,पेंशन और pf के साथ साथ Gratuity भी दी जाती है | ग्रेच्युटी वो रकम है जो कंपनी के कर्मचारियो को कंपनी की तरफ से दी जाती है |
ग्रेच्युटी employee को मिलने वाला रिवॉर्ड है जो उनको उनको उनकी सेवा के बदले में दिया जाता है | क्यूंकि ग्रेच्युटी का एक छोटा हिस्सा employee की सैलरी से कटता है, और एक बहुत बड़ा हिस्सा कंपनी अपनी तरफ से डालती है | ग्रेच्युटी पहले gratuity act,1972 के अनुसार सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही दी जाती थी | परन्तु अब 1 जनवरी 2016 के बाद यह प्राइवेट कर्मचारियों को देनी भी जरूरी कर दी गयी है |
जिस Employee के एक ही कंपनी या संस्था में 5 साल पुरे हो जाते है वो gratuity का हक़दार हो जाता है |
ग्रेच्युटी कब मिलती है?
जिस कर्मचारी के एक ही कंपनी में 5 साल पुरे हो जाये वो अपनी ग्रेच्युटी को क्लेम कर सकता है |
1,जब कोई employee कंपनी /संस्था छोड़ता है या उसे कंपनी से निकाल दिया जाता है, तब वो अपनी ग्रेच्युटी को क्लेम कर सकता है |
2.जब कोई कर्मचारी कंपनी से रिटायर होता है तब वो अपनी ग्रेच्युटी को क्लेम कर सकता है |
3.इसके अलावा अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है या उसका accident हो जाता है तब उस केस में कर्मचारी के नॉमिनी को पैसे कंपनी दे देती है | इस केस में अगर उस employee के 5 साल पुरे न भी हो तो भी उसके नॉमिनी को पैसा मिल जायेगा |
कौन कौन सी कंपनी gratuity act,1972 के दायरे में आती है-
अब हम बात करेगे किन-किन कम्पनीज को gratuity देनी अनिवार्य है | जिस कंपनी में 10 या 10 से ज्यादा employee/ कर्मचारी है , उनको ग्रेच्युटी देनी बहुत ही जरूरी है | परन्तु यदि किसी कंपनी के 10 employee हो जाते है बाद में 2 या 3 कंपनी छोड़ देते है तो भी कंपनी को gratuity देनी बहुत जरूरी है |
Gratuity Formula ( Gratuity Calculator )
फार्मूला- (Basic+DA)*15/26*जितने साल कंपनी में काम किया |
अब हम एक एक करके इन पर बात करेगे
(Basic+DA) – Basic + Da में आप अपनी LAST सैलरी की बेसिक और DA देखेगे | इसका मतलब ये है की जब आप ग्रेच्युटी क्लेम करेगे तब उसी महीने की आपको last सैलरी की बेसिक और DA देखनी होगी |
15 – ऊपर अपने फार्मूला में 15 लिखा देखा होगा इसका मतलब ये है की आपको एक साल में 15 दिन की सैलरी gratuity के रूप में दी जाती है | यानि आपको 15 दिन का बोनस मिलेगा एक साल में ग्रेच्युटी के रूप में |
उदाहरण- यदि आप किसी कंपनी में 5 साल काम करते है तो आपको 15*5 = 75 दिन की सैलरी बोनस के रूप में मिलेगी | यदि आप 15 साल किसी कंपनी में लगातार काम करते है तो आपको 15*15 =225 दिन की सैलरी आपको एक्स्ट्रा मिल जाएगी |
26 – इसका मतलब ये है की ग्रेच्युटी में 26 दिन का पूरा महीना गिना जाता है | ग्रेच्युटी में रविवार को नही गिना जाता |
जितने साल तक काम किया – इसका मतलब तो आप समझ ही गये होंगे की जितने साल हमने एक कंपनी में लगातार काम किया |
यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है की ग्रेच्युटी में 6 महीने के समय को पिछले महीने में गिना जाता है और 6 महीने के बाद के समय को अगले साल में गिना जाता है | नही समझे आप तो चलिए उदाहरण से समझते है-
यदि आप किसी कंपनी में 5 साल 4 महीने लगाते है तो आपके 5 साल गिने जायेगे | मै जैसे की ऊपर आपको बता चुका की 6 महीने के पहले के समय को पिछले साल में गिना जाता है |
यदि आप किसी कंपनी में 7 साल और 7 महीने लगते है तो आपके 8 साल गिने जायेगे | जैसा की मै आपको ऊपर बता ही चुका हु कि 6 महीने के बाद के समय को अगले साल में गिना जायेगा तो 7 महीने है तो अगला साल हो जायेगा |
Gratuity Examples-
मान लीजिये मोहन की बेसिक 20,000 है , DA- 5000 है और उसने कंपनी में 6 साल 5 महीने लगाये है तो चलिए हम gratuity calculate करते है
20000+5000 *15/26 * 6 साल
तो मोहन की ग्राचुटी बनेगी वो 86538.46 रुपया बनेगी |
एक और ग्रेच्युटी की उदाहरण ले लेते है मान लो आकाश की बेसिक 12000 और DA 4000 है, और उसने कंपनी में 10 साल 8 महीने काम किया |
(12000+4000) *15/26*11
आकाश की ग्रेच्युटी 1,01,538.46 बनेगी |
मुझे लगता है आपको समझ आ गयी होगी ग्रेच्युटी की |
ग्रेच्युटी की लिमिट 20 लाख तक है |
अगर आप ग्रेच्युटी , pf या फिर इन्वेस्टमेंट के बारे में आप कुछ पूछना चाहते है तो आप मुझे कमेंट कर सकते है मै आपको जवाब दूंगा | आप मुझे youtube पर भी follow कर सकते है Channel Name Investment with tarun | ज्यादा जानकारी के लिए मेरी वेबसाइट में भी विजिट करे |
धन्यवाद दोस्तों